लाइब्रेरी कैटलॉगिंग किसे कहते है (What is Library Catalogue)

लाइब्रेरी कैटलॉगिंग किसे कहते है (What is Library Catalogue)

Library Science
1

पुस्तकालय सूची (Library Catalogue) की आवश्यकता, उद्देश्य एवं कार्यों का वर्णन करें. अथवा “पुस्तकालय सूची पुस्तकालय संग्रहों की कुंजी है ( Library Catalogue is a Key of Library Collection) इस कथन की विवेचना करें" अथवा "ग्रंथालय प्रसुची (Library Catalog) किसे कहते है ? उसके उद्देश्य एवम कार्यो की विवेचना कीजिये" 


पुस्तकालय (ग्रंथालय) का सर्वप्रथम कार्य यह है कि पाठकों को उनकी मनोवांछित आवश्यकता अर्थात पुस्तकें उपलब्ध करा दे ताकि उसकी आवश्यकता की पुर्ति हो सके। साथ ही पुस्तकालय विज्ञान के पाँचों नियमों की रक्षा हो सके और इस कार्य को करने में Library Catalogue (पुस्तकालय सूची) प्रमुख भूमिका अदा करता है 

हम कह सकते है कि सूची (Catalogue) का निर्माण एक प्रमुख तकनीकी प्रक्रिया है जिसे पुरा किया जाना आवश्यक है। पुस्तकालय सूची वास्तव मे पुस्तकालय संग्रहों की कुंजी है जिसके माध्यम से पुस्तकालय संग्रहों के खजाने तक पहुंचा जा सकता है।

             Catalogue शब्द ग्रीक भाषा के "Katalogus' शब्द से बना है। "kata' का शाब्दिक अर्थ 'अनुसार' या 'से' है और 'logus' का अर्थ 'शब्द' 'क्रम' या -'तर्क है। इस प्रकार इस शब्द का अर्थ स्पष्ट हो जाता है। catalogue उस विषयवस्तु" से सम्बंधित है जिसका व्यवस्थापन क्रम के रूप में किया गया हो। 

यद्यपि Library catalogue का कार्य प्राचीन पुस्तकालय से ही प्रारंभ किया गया था लेकिन उक्त समय में इसके लिए किसी मानक का अभाव था। परन्तु वर्तमान में catalogue का निर्माण कोड पर आधारित है जिससे विश्वस्तर पर मानकता प्राप्त होती है।

Library Catalag

Library Catalog - Definition, Need, Purpose, & Function


 

पुस्तकालय सूची/ग्रंथालय प्रसूचि की परिभाषा (Definition of Library Catalogue)


पुस्तकालय सूची "Library catalogue" की परिभाषा को विभिन्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है। पुस्तकालय के पाँच सुत्र के संदर्भ में कहा जा सकता है - "।

Library the catalog is a key of Library collection " (पुस्तकालय सूची पुस्तकालय संग्रहों की कुंजी है। 

डॉ० रंगनाथन के अनुसार -"ग्रंथालय सूची एक उपकरण है जो पाठकों को ग्रंथालय में संग्रहित पाठ्य सामग्री के सम्बंध में सूचना प्रदान करता है।"It is a tool which gives information about the contents of the library....."

चार्ल्स एमी कटर ने इसकी परिभाषा देते हुए लिखा है -"पुस्तकालय सूची पुस्तको की एक तालिका है जो किसी सुनिश्चित योजना के अनुसार व्यवस्थित होती है।""A catalogue is a list of books which is arranged on some definite plan ---- ."

जेम्स ब्राउन के अनुसार-"ग्रंथों तथा उनमें वर्णित विषय सामग्री खोजने के लिए। सुव्यवस्थित तालिका या कुंजी है।

उपर्युक्त परिभाषा से स्पष्ट हो जाता है कि Library catalogue पुस्तकालय में औजार (Tool) की तरह कार्य करता है तथा यह क्रमगत तार्किक पुस्तकों की सूची है। जो अलग-अलग पुस्तकालय के लिए अलग-अलग निर्धारित होती है चाहे उसका भौतिक तथा आंतरिक स्वरूप जैसा भी हो।


पुस्तकालय सूची की आवश्यकता (Need of Library Catalogue)


आधुनिक युग में पुस्तकालय की महत्ता उसके भवन या पाठ्य सामग्री की उपलब्धता से नहीं बल्कि पाठ्य सामग्री की उपयोगिता से है। इस हेतु सूची (catalogue) की आवश्यकता होती है। पुस्तकालय सूची की आवश्यकता निम्नलिखित है :

I. पुस्तकालय में पाठ्य सामग्री की जानकारी के लिए: - पुस्तकालय सूची से पुस्तकालय में उपलब्ध पाठ्य सामग्री का पता लगाया जा सकता है। सूची यह बताता है कि किस लेखककि कौन-कौन सी पुस्तक, किस विषय की कौन-कौन सी पुस्तक पुस्तकालय में उपलब्ध है।

II. पुस्तक तक पहुँचने में सहायताः - पुस्तकालय सूची पाठकों को पाठ्य सामग्री तक पहुँचने में सहायता प्रदान करता है। सूची के अभाव में पुस्तक रहते हुए भी वह पाठक से दूर रह जाएगा।

III. समय की बचत के लिए: - catalogue के माध्यम से आसानी से पाठक पुस्तक तक पहुँच जाता है। जिससे पाठक तथा कर्मचारियों का बहुमूल्य समय बच जाता है।

iv. संग्रह पर नियंत्रण : - दिनों-दिनों पुस्तक में वृद्धि के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए पुस्तकालय सूची आवश्यक हो जाता है।

पुस्तकालय सूची का उद्देश्य (Purpose of Library Catalogue) 


Catalogue का प्रमुख उद्देश्य यह होता है कि पाठक को उसकी मनोवांछित पुस्तक मिल जाए या यों कहें पुस्तकालय विज्ञान के पाँच सूत्रों की रक्षा हो सके। डॉ० रंगनाथन के पुस्तकालय के पाँच नियम को ध्यान में रखकर पुस्तकालय सूची का उद्देश्य निम्नलिखित होते हैं:

I. पुस्तक का पुर्ण उपयोग,
II.प्रत्येक पाठक को उसके पुस्तक से मिलाना,
III. प्रत्येक पुस्तक को उसके पाठक से मिलाना,
IV. पाठक का समय बचाना
V. पुस्तक प्रचुरता की स्थिति में संग्रह पर नियंत्रण के लिए।

चार्ल्स एमी कटर ने 1876 ई० में पस्तकालय सची के उद्देश्य का वर्णन अपनी पुस्तक - "Rules for Dictionary catalogue" में अत्यंत सरल ढंग से किया है जो निम्नलिखित है:

i.किसी व्यक्ति को अभिष्ठ पुस्तक प्राप्त करने में सामर्थवान बनाना यदि उसे -
क. लेखक
ख. शीर्षक
ग. विषय ज्ञात हो

ii. यह प्रदर्शित करना कि पुस्तकालय में -
क. विशिष्ठ लेखक द्वारा रचित
ख. विशिष्ठ विषय से सम्बंधित
ग. विशिष्ठ प्रकार के साहित्य पर कितनी पुस्तके उपलब्ध है।

iii. पुस्तक के चयन करने में सहायता प्रदान करना जहाँ तक
क. पुस्तक के संस्करण
ख. लक्षण का प्रश्न है।

पुस्तकालय सूची का कार्य (Function of Library Catalogue)


पुस्तकालय सूची का सबसे प्रमुख कार्य है पुस्तक के सम्बंध में संपुर्ण जानकारी प्रदान करना है। पुस्तकालय सूची के कार्य को हम निम्नलिखित तरीके से दर्शा सकते हैं : -

i.यह पता लगाना कि - पुस्तकालय में किसी लेखक की कितनी पुस्तक उपलब्ध है। इसके लिए नाम सूची (Name catalogue) का निर्माण किया जाता है।

ii. यह जानकारी प्राप्त करना कि किसी आख्या (शीर्षक) की पुस्तक पुस्तकालय में कितनी पुस्तक उपलब्ध है या उपलब्ध है कि नही। इसके लिए tittle entry बनाया जाता है।

iii. पुस्तक की सिरीज तथा volume के लिए series और volume entry बनााय जाता है।

iv. किसी विषय पर कितनी पुस्तक है इसकी जानकारी प्राप्त किया जा सके। इसके लिए विषय सूची (subject catalogue) बनाया जाता है।

v. पुस्तक प्राप्त करने में सामर्थवान बनानाः - यदि पाठक को केवल. शीर्षक: विषय सीरीज आदि में से किसी चीज की जानकारी उपलब्ध है तो पाठक को पुस्तक प्राप्त कराना सूची का उद्देश्य है।

vi. पस्तकालय में संगह पुस्तकों की जानकारी देनाः - पुस्तकालय सूची का उद्देश्य यह भी है कि पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तको की पुरी जानकारी पाठक को उपलब्ध कराना। यह बताना की विशिष्ठ लेखक द्वारा रचित पुस्तक कितनी है, विशिष्ठ विषय से जित पुस्तक कितनी है या विशिष्ठ प्रकार के साहित्य पर कितनी पुस्तक उपलब्ध है।

Vii. पुस्तक चयन में सहायताः - सूची का उद्देश्य पुस्तक चयन में सहायता पहुँचाना है जैसे - संस्करण की जानकारी पस्तक का लक्षण आदि की जानकारी प्राप्त करना।

viii. अन्य जानकारी उपलब्ध करानाः - अन्य जानकारी उपलब्ध कराना जैसे - सिरिज, खंड(Volume). पेज. Acc. No., size आदि की जानकारी उपलब्ध कराना।

ix. पुस्तक के Editor तथा colaborater की जानकारी प्राप्त करना।

x. यह जानकारी प्राप्त कराना कि Bibliographical detail क्या है।

xi. पुस्तक कहाँ अवस्थित है इस बात की जानकारी प्रदान करना। 

निष्कर्ष (Conclusion)- उपर्युक्त विवरण से स्पष्ठ हो जाता है कि सूची (catalogue) एक औजार है। जो पुस्तकालय में उपलब्ध सभी पाठ्य सामग्री के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है तथा संबन्धित जानकारी catalogue द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। या हम यों कह। सकते है कि बिना सूची के पुस्तकालय विज्ञान के पाँच सूत्रों का कार्यान्वयन कठिन है। यानि हम कह सकते है कि "Library catalogue is a key of library collection" (पुस्तकालय सूची, पुस्तकालय संग्रह कुंजी है)।


To Know More About Library Science Click on the Link Given Below
1. Library and Society
2. Library Management
3. Library Cataloging
4. Library Classification
5. Information Source
6. MCQs on Library Science
8. Jobs in Library Science
Join Library Science Group for Latest Updates

Post a Comment

1Comments

Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!